श्यामगंज के व्यापारियों ने सिंधी समाज के साथ दिया डीएम को ज्ञापन
श्यामगंज के व्यापारियों ने सिंधी समाज के साथ दिया डीएम को ज्ञापन
लगातार चोरियों से परेशान हैं व्यापारी
बरेली। लॉक डाउन के चलते लगातार कई व्यपारियो की दुकानें कट गई हैं परंतु कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही। जिसकी वजह से बुद्धवार को युवा सिंधी समाज ट्रस्ट के एक शिष्ट मण्डल और शाहमत गंज के व्यापारीयों ने विजय मूलचंदानी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात की और पिछले 15 दिनों में करीब 5 से 6 व्यापारी भाइयों के प्रतिष्ठानो पर लगातार चोरी की घटना का रोष प्रकट करते हुए चोरीयों की घटना के खुलासे की मांग की है तथा पुलिस चौकसी और बढ़ाने की मांग की
जिलाधिकारी ने व्यापारीयों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहकर कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करवाएँगे। इसके बाद सभी शाहमत गंज चौकी इंचार्ज अजय कुमार शुक्ला से भी मिले उन्होंने भी भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटनाओ का खुलासा करने का प्रयास करेंगे इस अवसर पर विजय मूलचंदानी ,श्याम मिठवानी ,गिरधर खट्टर ,दिलीप केशवानी ,मुकेश खटवानी ,पवन सतनानी ,भरत मलकानी ,गोविन्द टिक्यानी आदि मौजूद रहे।