छेड़छाड़ का मुकदमा वापस नही लेने पर दबंगो ने घर मे घुसकर की मारपीट
छेड़छाड़ का मुकदमा वापस नही लेने पर दबंगो ने घर मे घुसकर की मारपीट
मामले का वीडियो हुआ वायरल
बरेली। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के टांडा छंगा में छेड़छाड़ का मुकदमा बापस न लेने पर बौखलाये दबंगो ने रंजिशन घर मे घुसकर मारपीट की ,मारपीट की वीडियो वायरल होने पर आरोपियों पर मुकद्दमा दर्ज किया गया है। चौकी क्षेत्र टांडा छंगा क्षेत्र के एक ग्रामीण के अनुसार 15 दिन पूर्व ग्रामीण की बेटी के साथ पड़ोसी माजिद ने घर मे घुसकर छेड़छाड़ की थी।अचानक घर पहुँचे युवती के पिता ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया था ।आरोप था कि आरोपी को उसके तीन भाई माजिद ,राशिद व नासिर जबरन छुड़ा ले गए थे ।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों भाइयो के खिलाफ घर मे घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था ।आरोप है कि कल शनिवार उपरोक्त चारो आरोपी अपने दर्जन भर साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुँचे और छेड़छाड़ का मुकदमा बापस लेने का दबाव बनाने लगे ।मुकदमा बापस न लेने पर घर मे घुसकर दुवारा मारपीट की मारपीट में युवती ,युवती की माँ और पिता के चोटें लगी हैं । पीड़ित ने मारपीट की वीडियो बनाकर वायरल कर आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत की पुलिस ने एन सी आर दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है । इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई है ।मारपीट की एन सी आर दर्ज कर ली गई है ।