नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

युवती ने लगाया आरोप सिपाही शादी का झांसा देकर बनाता रहा सम्बंध

युवती ने लगाया आरोप सिपाही शादी का झांसा देकर बनाता रहा सम्बंध


मामला दर्ज कर जाँच में जुटी पुलिस



डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देने वाली है युवती 


बरेली।      एक बार फिर से पुलिस की वर्दी को दागदार करने वाला मामला सामने आया है। बारादरी थाना इलाके की रहने वाली एक युवती ने, पीलीभीत में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है. आरोप लगाने वाली युवती डायल 112 को ट्रेनिंग देती है. युवती का कहना है कि सिपाही के मां-बाप और बहन भी धमकाते हैं. युवती ने बरेली के बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.दरअसल, बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती, डायल 112 की ट्रेनर है. युवती डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को टेक्निकल संबंधी ट्रेनिंग देती है. पीड़ित युवती का आरोप है कि वर्ष 2019 में डायल 112 की ट्रेनिंग के लिए उसकी ड्यूटी पीलीभीत के बीसलपुर में लगी थी. जहां ट्रेनिंग के दौरान पीलीभीत कोतवाली में तैनात सिपाही ललित कुमार से उसकी जान पहचान हो गई. एक दिन ललित कुमार उसके बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में स्थित कमरे पर आया. यहां उसके साथ छेड़खानी कर बलात्कार किया. जब उसने उसका विरोध किया तो खुद को और पीड़िता को तमंचे से गोली मारने की धमकी दे डाली.पीड़िता का आरोप है कि सिपाही ललित कुमार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार बलात्कार किया. इतना ही नहीं युवती का ये भी कहना है कि उसके और ललित कुमार के संबंधों की जानकारी, उसके माता पिता और बहन को भी थी. पहले वे लोग भी उसकी जल्द शादी कराने की बात कहे थे, पर अब वो शादी कराने से इंकार कर रहे हैं. पीड़िता ने आरोपी सिपाही के माता पिता और बहन पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.


आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है पीड़िता


शादी का झांसा देकर सिपाही पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता, 19 मार्च 2021 को सिपाही ललित कुमार के चलते बरेली में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की भी कोशिश कर चुकी है, पर इलाज के दौरान पीड़िता की जान बच गई. युवती ने बताया कि उस वक्त कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी सिपाही ने उससे जल्द शादी करने की बात कहते हुए उसे मना लिया था.


पीड़िता ने बरेली रेंज के आईजी से मिलकर आरोपी सिपाही और उसके माता पिता बहन के खिलाफ लिखित शिकायत की. इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर बरेली के बारादरी थाने में सिपाही ललित कुमार और उसके माता-पिता, बड़ी बहन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

whatsapp whatsapp