नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

थाना सैफनी:- हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना सैफनी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 26.05.2026 को बरामद हुये युवक का शव से सम्बन्धित अभियोग का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा दी गयी बाइट

रामपुर। उत्तर प्रदेश/ वादी की तहरीरी सूचना बाबत अभियुक्त अफसर पुत्र नामालूम निवासी ग्राम धर्मपुरा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद द्वारा वादी के पुत्र का गला काट कर हत्या कर देने के संबंध में थाना सैफनी पर  मु0अ0सं0- 103/2026, धारा- 103(1) बीएनएस  पंजीकृत किया गया था । विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा- 309(6)/317(1) बीएनएस वृद्धि की गयी एवं अभियुक्तगण  1. दानिश पुत्र जाकिर हुसैन निवासी मौ0 कादरी थाना सैफनी जनपद रामपुर, 2. मोहसीम पुत्र मौहम्मद यासिन निवासी ग्राम जटपुरा थाना सैफनी जनपद रामपुर, . कासिम पुत्र लाल मौहम्मद निवासी मौहल्ला गुलाबनगर थाना सैफनी जनपद रामपुर का नाम प्रकाश में आया । पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहबाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 02.06.2026 को सैफनी मय सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण ,. दानिश पुत्र जाकिर हुसैन, ,. मोहसीम पुत्र मौहम्मद यासिन, ,. कासिम पुत्र लाल मौहम्मद उपरोक्त को मझरा घाट गंगा तिराहे से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त दानिश के कब्जे से 01 अदद पीली धातु, 01 अदद अंगूठी सफेद धातु, 03 अदद मोबाइल एवं 01 अदद मोटर साईकिल UP 21 CH xxxx बरामद की गयी । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों की निशानदेही पर बताये गये स्थान जंगल खनुपुरा से घटना से सम्बन्धित 01 अदद कमीज फुल बाजू रक्त रंजीत मार्का GANT, 01 अदद गमछा रक्त रंजीत, मृतक का क्षतिग्रस्त 01 अदद मोबाइल व 01 अदद आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया एवं अभियुक्त मोहसीम की निशानदेही पर मोहसीम के घर से लूट की धनराशि 37000/- रुपये एवं अभियुक्त कासिम की निशानदेही पर उसके घर से 55000/- रुपये बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

whatsapp whatsapp