कॉस्मेटिक व्यापारी ने जुआ खेलने से मना क्या किया, लाठी डंडो से कर दिया घायल
कॉस्मेटिक व्यापारी ने जुआ खेलने से मना क्या किया, लाठी डंडो से कर दिया घायल
बरेली। जुआ खेलने से मना करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर कॉस्मेटिक व्यापारी को गंभीर रूप से घायल किया। जानकारी के अनुसार थाना किला क्षेत्र स्थित डोमनी मस्जिद के पास रहने वाले कॉस्मेटिक व्यापारी मुशीर आलम पुत्र मोहम्मद मियां ने अपने मोहल्ले के रहने वाले विपक्षी सिराज शादाब अनस सलमान आदि को वहां पर क्रिकेट की आड़ में जुआ खेलने से मना किया बताया जाता है कि विपक्षी निहायित ही अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं जिन्होंने ताश और क्रिकेट की आड़ में जुआ खेलने के विषय में आपत्ति करने पर मुशीर को लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया बीच-बचाव करवाने आई परिवार की महिलाओं के साथ भी बेहूदगी की गई क्षेत्रीय आज एक निर्दोष कॉस्मेटिक व्यापारी को जरा सी बात पर इस तरीके से बेरहमी से मारपीट की घटना संबंधित क्षेत्र में अपराधियों का हौसला बुलंद होने की ओर संकेत करती है थाना किला पुलिस ने घायल अवस्था में पहुंचे मुशीर को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था आरोप है विपक्षी हमलावरों को सपोर्ट करने पहुंचे एक संबंधित क्षेत्र के पार्षद ने डॉक्टरी जांच में हेरा फेरी करने की भी कोशिश की जिस बात पर दोनों पक्षों में विवाद होते होते बचा प्रभारी निरीक्षक किला उस वक्त क्षेत्र के राउंड पर निकले हुए थे जिस कारण घायल पीड़ित के पक्ष में पहुंचे उसके परिजनों की मुलाकात उनसे नहीं हो पाई मालूम हो कि विपक्षी असामाजिक तत्व सुबह से लेकर शाम तक संबंधित मोहल्ले में उपद्रव मचाते रहते हैं जिस कारण वहां की महिलाओं का निकलना उठना बैठना दूभर हो चुका है