बिजली से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली घर का घेराव
बिजली से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली घर का घेराव
फोन पर बात करते हुये चकमा देकर जेई हुआ फरार
एक घण्टा नारेबाजी के साथ चला हंगामा
बरेली। एक तो भयंकर गर्मी ऊपर से बिजली की मार लगभग 50 हजार की आबादी वाले क्षेत्र रोड नंबर 7 कृष्णा नगर इज्जत नगर के लोगों ने कम वोल्टेज एवं बिजली के बार बार आने जाने से परेशान होकर इज्जत नगर उप केंद्र पर एकत्रित होकर उपकेंद्र का घेराव कर दिया इस दौरान वहां के जई जनता को चकमा देकर वहां से फरार हो गए जब मैं काफी देर तक नहीं लौटे तो जनता ने उप केंद्र के बाहर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि जहां योगी जी ने लगातार बिजली होने की बात कही थी वही संबंधित अधिकारी बिजली पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि कई बार इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है जिससे जनता का जीना दूभर हुआ हुआ है इतनी गर्मी में जीवन दुश्वार है इसलिए बिजली के कम वोल्टेज एवं जहां पर भी बत्ती नहीं आ रही है उसकी देखरेख कर सुविधाएं पूरी की जाए भीड़ में एकत्रित लोग राजेश सक्सेना आशीष श्रीमती गौरा देवी आलोक खरे कृष्ण पाल सिंह राशिद अहमद हिमांशु परमजीत कौर अंजू अग्रवाल सहित लगभग डेढ़ सौ लोग उपस्थित थे