गलत दोस्त से पति के मिलने से नाराज पत्नी ने खाया जहर
गलत दोस्त से पति के मिलने से नाराज पत्नी ने खाया जहर
प्रेम के चलते पहले पति को छोड़ आई थी महिला
अब पति ने हालत देख की तौबा
बरेली। एक पत्नी ने सिर्फ इस लिये मच्छर मार दवा पी ली क्योंकि उसका पति गलत दोस्त से मिलने पहुँच गया था मामला है थाना सुभाष नगर के करेली का जहां काफी समय से थाना अलीगंज के कहने में रहने वाले पति पत्नी यहाँ किराये के मकान में रह रहे हैं। पति छोटे हाथी का चालक है और पत्नी घरेलू महिला है महिला ने पति से नाराज होकर मच्छर मार दवा पी ली उसने आरोप लगाया है कि पति का एक दोस्त है जिसकी वजह से पति के एक महिला से गलत संबंध भी हो गए थे वह महिला भी आए दिन पति को फोन करती है और पति भी अक्सर दोस्त और उस महिला से चोरी छुपे मिलता रहता है। महिला के काफी बार मना करने से भी बाज नहीं आया। पति ने भी मामले के हालातों को देखते हुए अब तौबा कर ली है कि वह उस दोस्त से नहीं मिलेगा। महिला ने बताया कि वह गोरखपुर की तरफ रहने वाली है उसके तीन बच्चे थे जिस दौरान इस व्यक्ति से उसके प्रेम प्रसंग हो गए थे प्रेम प्रसंग के चलते वह अपने पति को छोड़कर अपने तीन बच्चों को लेकर इसके पास आ गई थी और दूसरी शादी कर ली थी शादी के फल स्वरुप एक बच्ची और पैदा हुई परंतु अब यह दूसरा पति गलत संगत में पड़ गया है जिससे वह दुखी हो गई है मैं सिर्फ इतना चाहती है कि उसका पति उसके साथ विश्वासघात ना करें और दूसरी औरत और अपने गलत पति के साथ मिलना जुलना बंद कर दे