Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बढ़ती महंगाई ,किसानों का उत्पीडन जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया प्रर्दशन

बढ़ती महंगाई ,किसानों का उत्पीडन जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया प्रर्दशन 


बरेली। यूथ विंग कांग्रेस की ओर से देश में बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी किसानों का उत्पीडन एवं जन समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में हल्ला बोल प्रदर्शन हुआ बड़ी संख्या में कांग्रेस जन चौकी चौराहा स्थित दामोदर स्वरूप पार्क पर इकट्ठा हुए वहां पर जोरदार धरना प्रदर्शन नारेबाजी की ।

 उसके  बाद यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता ,कांग्रेस जन, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कलेक्ट्रेट पहुंचते ही वहां तैनात प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट गेट बंद करवा दिया सभी कांग्रेस जन गेट के पास ही बैठकर जोरदार नारेबाजी करने लगे । तानाशाही यह सरकार बर्खास्त करो बर्खास्त करो के नारे लगाए ।

 इस दौरान मीरगंज पंचायत चेयरमैन इलियास अंसारी , यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव सलमान खान ,  तारा चंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, सुनील मनचंदा , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के के शर्मा, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव जुनैद हसन एडवोकेट , जिला महासचिव जिया उर रहमान , यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपक बाल्मीकि, युवा नेता साहिब सिंह ,वसीम अकरम  , नाहिदा सुल्तान ,अब्दुल बारी , डा हरीश गंगवार, अंजुम परवीन, जिला पंचायत सदस्य सरदार खा, जिला पंचायत सदस्य कौशल खा वारसी, ताहिर मिशवा, जगदीश गंगवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp