Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दो मकानों में लगी आग से सब खाक, बच्चा भी झुलसा


शादी के लिए रखा सामान भी जलकर खाक

फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया आग को काबू 


बरेली।    बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के जाम जनूबी में अचानक से एक मकान में आग लगी थी जिसकी चपेट में पड़ोसी का मकान भी आ गया जिसके बाद दोनों कच्चे मकान में भीषण आग से सब जलकर राख हो गया। गांव के निवासी मोहम्मद बिलाल अपने कच्चे मकान में रेडीमेड का काम करके घर का गुजारा करते थे रविवार दोपहर में घर के अंदर अचानक आग लग गई जिसके बाद बिलाल ने गांव वालों की मदद से जैसे तैसे करके घर के अंदर से बीबी और बच्चों को निकालकर उनकी जान बचाई ।
आग की लपटें इतनी भयानक थी देखते देखते पड़ोस में रहनेवाले छोटा के मकान को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनो मकानों में आग लगने के बाद गांव वाले मदद के लिए आगे बढे मगर आग पर ग्रामीणों से काबू नही हो सका। जिसके ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड वालो को आग लगने की सूचना दी। फायर बिग्रेड की टीम ने एक घण्टा में कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग ने दोनों घरों में रखे सारे सामान को जलाकर राख कर दिया था। पहले मकान जलने वाले बिलाल ने बताया कि जब आग लगी थी तो वो घर से बाहर था गांव वालों ने बताया कि तुम्हारे घर पर आग लग गई हैं। जब उसने घर पर जाकर देखा तो घर मे भीषण आग लगी हुई थी ।और घर के अंदर बच्चे भी थे जिन्हें गांव वालों की मदद से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। वही आग की चपेट में उसका एक बच्चा भी आ गया था जो कि गम्भीर रूप से झुलस गया था जिसे उपचार के लिए बरेली भेज दिया गया। दूसरे मकान जलने वाले छोटे ने बताया कि वो ई रिक्शा चलाकर अपने घर का गुजारा करता है और कुछ दिनों के बाद उसकी बेटी की शादी होनी है जिसमे उसने अपनी मेहनत से पाई पाई जोड़कर कर बेटी के दहेज़ के लिए सामान लाकर घर मे रख दिया था। बेटी का दहेज़ का सारा सामान भी जलकर राख हो गया और कुछ ज्वेलरी भी ले रखी थी वो भी आग की भेंट चढ़ गई।
छोटा का कहना है कि बेटी का दहेज़ का सारा सामान जलकर राख हो गया अब वो अपनी बेटी की शादी कैसे करेगा।

whatsapp whatsapp