Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

लॉकडाउन में घर से घूमने निकली युवती के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

लॉकडाउन में घर से घूमने निकली युवती के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म



शर्म के मारे पांच दिन बाद पीड़िता ने थाने में की शिकायत 



बरेली।      एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है | बताया जाता है कि युवती अपने किसी मित्र के साथ स्कूटी से घूमने जा रही थी | इसी दौरान कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | यह घटना 31 मई की बताई जा रही है | इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता थाने पहुंची और पूरे मामला का खुलासा किया | पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो रहा है |  साथ ही उस घटना स्थल को भी देखा गया है जहां युवती के साथ यह घटना हुई है | जानकारी के मुताबिक घटना प्रकाश में आते ही पुलिस महकमे में हड़कम मच गया है | वही पुलिस ने युवकों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दी है | पीड़िता ने अपनी तहरीर में धर्मेंद्र, अनुज, विशाल, नीरज, अमित और नरेश पर दुष्कर्म करने करने के आरोप लगाए है|  युवती ने अपनी तहरीर में बताया है कि यह घटना उसके साथ थाना इज्जतनगर के भगवान पुर धीमरी की सूखी नहर के आसपास हुई है | यहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे और उसके मित्र को बुरी तरह पीटा गया | घटना के समय मौजूद उसके मित्र का एक मित्र वहाँ से  भागने में सफल रहा | पीड़िता ने अपनी तहरीर में यह भी कहा है कि यह घटना उसके साथ 31 मई को हुई थी लेकिन लोक लाज के चलते वह घटना को छुपाये हुई थी | लेकिन बड़ी बहन ने जब विश्वास में लेकर पूरी बात पूछी तो उसने घटना के संबंध में पूरी बात बताई | पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है | एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना इज्जत नगर के अंतर्गत एक बालिग युवती के द्वारा तहरीर दी गई है, कि 31/5/2021  कुछ युवकों के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गई है। पुलिस के द्वारा तत्काल ही तहरीर में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। वादनी के द्वारा पांच नामजद युवकों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है, और वादिनी का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण और 164 सीआरपीसी की कार्रवाई कराई जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाकर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

whatsapp whatsapp