समाजसेवी जेसी पालीवाल कोरोना संक्रमित
समाजसेवी जेसी पालीवाल कोरोना संक्रमित, इलाज के लिए दिल्ली में भर्ती
बरेली। भारत सरकार के कबीर पुरस्कार से सम्मानित, जिला कल्चरल एसोशियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवी जे. सी. पालीवाल कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने दिल्ली में भर्ती कराया है। जे. सी. पालीवाल ने बरेली और आसपास के क्षेत्रों में साहित्य, समाज और संस्कृति की अमूल्य सेवा की है तथा हजारों लोगों की प्रतिभा को निखार कर उनका व्यक्तित्व प्रतिष्ठित किया है।बरेली के समाजसेवियों, साहित्यकारों और रंग कर्मियों ने जेसी पालीवाल के जल्दी स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।