500 बिजली बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन
500 बिजली बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन
बरेली। बिजली विभाग द्वारा चलाय गए वृहद संयोजन विच्छेदन अभियान में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कुतुबखाना उपखंड में भी अभियान चलाया गया जिसमें 5000 रुपए से ऊपर के 500 बकायेदारों के संयोजन काटे गए जिसमें आलमगिरीगंज, मलूकपुर, आजम नगर, मलूकपुर, कुवारपुर, बिहारीपुर, किशोर बाजार, कुटुबखाना, रोडवेज, बड़ा बाजार एवम अन्य क्षेत्रों में संयोजन काटे गए। एसडीओ कुतुबखाना ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगकतार जारी रहेगा। अभियान की कार्यवाही से बचने के लिये अपना बकाया राशि जल्द जमा कर सकते हैं।