खूंखार सांड पकड़वाने को पैनी नजर
सामाजिक संस्था ने गांव में डाला डेरा
बरेली। ग्राम मुड़िया भीकमपुर तहसील नवाबगंज में एक सांड का लंबे समय से आतंक छाया हुआ था । ये सांड आए दिन ग्राम के अंदर कोई भी वाहन निकलता उसे देखते ही उस पर टूट पड़ता था जिसके कारण वाहन व सवारियां छतिग्रस्त हो जाते थे । कुछ समय से वह लोगो को देखते दौड़ने लगता था उन्हें उठाकर पटक देता था ।कई ग्रामवासी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे । पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ था । लोग घरों से खेतो पर काम पर जाना दूभर हो चुका था । अंत में लोगो ने पानी नजर सामाजिक संस्था से संपर्क किया । संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार ने ग्रामवासियों की इस समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लिया । अध्यक्षा ने मुड़िया भीकमपुर जाकर पूरी स्थिति को समझा । उसके पश्चात उन्होंने ग्रावासियो से कह कर उस सांड को मजबूती से पेड़ से बंधवा दिया । संस्था अध्यक्ष ने 19 अप्रैल को एसडीएम नवाबगंज को एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर उस सांड को पकड़वाकर गोशाला या उचित जगह भिजवाने की गुहार की । प्रशासन ने हामी तो भर दी किंतु समस्या की निदान पर कोई ध्यान नहीं दिया । नवाबगंज प्रशासन ने संस्था अध्यक्ष से कहा की BDO से कहे संस्था अध्यक्ष ने BDO से संपर्क किया । सभी अधिकारी टालमटोल करते रहे कोई भी सांड को पकड़वाने में गंभीर नही था । अधिकारी कह रहे थे की हम इसे कहा ले जाए संस्था अध्यक्षा ने कहा अगर आपको नही पता है तो संस्था इसे ग्रामवासियों की मदत से तहसील में बांधकर आएगी तब BDO ने कहा की मैं कुछ इंतजाम करता हु । इसके पश्चात प्रशासन ने पशु चिकित्सक को ग्राम में भेजकर ग्रामवासियों की सहायता से उसे बेहोश करके गाड़ी में डालकर संस्था अध्यक्षा की देखरेख व मौजूदगी में उस खूंखार सांड को गोशाला भिजवाया ।