भाई के नए व्यापार को बंद करवाने के लिए रच रहे साजिश
भाई के नए व्यापार को बंद करवाने के लिए रच रहे साजिश
सगे भाई को ही बता दिया दुकान का पूराना नोकर
लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारने की देता है धमकी
बरेली। वैसे तो तमाम जैदाद के बंटवारे हो जाते हैं परंतु कुछ जगह भाइयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर जिंदगी भर विवाद बने रहते हैं ऐसा ही मामला सामने आया है प्रेम नगर क्षेत्र में चल रही मंगलम स्वीट एवं न्यू मंगलम स्वीट एंड कन्फेक्शनरी का दरअसल मंगलम स्वीट्स के मालिक राकेश कुमार सारस्वत ने साइबर क्राइम के नाम से एसएससी के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उनकी दुकान पर काम करने वाले योगेश सारस्वत उनके फर्म के नाम से फर्जी यूपीआईडी चला रहे हैं जोकि उनके बिजनेस को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है जबकि असल में दोनों ही व्यक्ति सगे भाई हैं न्यू मंगलम के मालिक योगेश ने बताया की 18 साल तक वह मंगलम स्वीट को छोटा भाई होने के नाते अपना समय देते आए हैं और राकेश के पुत्र बड़े होते ही उन्होंने विवाद की स्थिति उत्पन्न कर अपने व्यापार से अलग कर दिया जिसका कोई हिसाब भी नहीं किया पिता के रहमों करम एवं प्रभु की कृपा से न्यू मंगलम स्वीट एंड कन्फेक्शनरी के नाम से छोटी सी दुकान का शुभारंभ किया परंतु क्योंकि राकेश कभी दुकान पर बैठे ही नहीं थे इसलिए तमाम ग्राहक योगेश के व्यवहार के दीवाने हैं जिसकी वजह से उनका कारोबार थोड़ा चल पड़ा है परंतु इसी की जयलसी रखते हुए राकेश उनका व्यापार बंद कराना चाहते हैं आए दिन उनको धमकियां देते हैं एवं अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारने की भी धमकी दे चुके हैं उन पर लगाया गया आरोप सरासर गलत है क्योंकि उनका पेटीएम गूगल पर सब नए हैं एवं उन्हीं की आईडी से हैं जिस आईडी का वह बार बार जिक्र कर रहे हैं वह तब की है जब योगेश उस दुकान पर बैठते थे। और जब से वह दुकान छोड़ी है तब से उस एकाउन्ट में कोई ट्रान्सफर नहीं हुआ। बड़े भाई लगातार उनको बदनाम करने व उनके व्यापार को बन्द करवाने का प्रयास कर रहे है। अब वह भी कप्तान से मिलकर सब सबूत दिखायँगे।