Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र में सरजू कट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र में सरजू कट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव ठिरिया खेतल निवासी लालाराम दिवाकर फतेहगंज पश्चिमी कस्बे से साइकिल द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। सरजू कट के सामने हाईवे पार करते समय बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लालाराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चला रहे किशनलाल राजपूत के साथ एक बच्चा भी मौजूद था, जो बाल-बाल बच गया। लोगों का कहना था कि यदि पीछे से कोई भारी वाहन आ जाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लालाराम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


whatsapp whatsapp