मां की दवा लेने आए युवक ने महिला को कार से रौंधा, मौत
मां की दवा लेने आए युवक ने महिला को कार से रौंधा, मौत
पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
बरेली। डेलापीर के निकट मंदिर जा रही महिला पर एक युवक ने कार चढ़ा दी। जब महिला ने कार के नीचे से निकलने की कोशिश की तो युवक ने दोबारा उस पर कार चढ़ा दी। वहां मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेम नगर पुलिस ने सूचना मिलते ही कार चालक अमनदीप को हिरासत में ले लिया है। एकता नगर स्थित वाल्मीकि बस्ती की रहने वाली नीतू देवी झूलेलाल द्वार के पास बने कालिका मंदिर में पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान पूरनपुर का रहने वाले 38 वर्षीय अमनदीप पुत्र लखवीर सिंह की कार से महिला को टक्कर लग गई। जिससे वह कार के नीचे फंस गई और निकलने की काेशिश करने लगी लेकिन अमनदीप ने गाड़ी रोकने की बजाए महिला के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने महिला को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रेम नगर पुलिस ने सूचना मिलते ही अमनदीप और उसकी गाड़ी को हिरासत में ले लिया है। अमनदीप ने बताया कि वह राजेन्द्र नगर इस्थित एक अस्पताल से अपनी माँ की दवा लेने पूरनपुर से यहां आया था।