कप्तान के आदेश पर भी 20 दिन भटका पीड़ित का भाई, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
कप्तान के आदेश पर भी 20 दिन भटका पीड़ित का भाई, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
बिना कार्रवाई के ही पीड़ित ने त्याग दिए प्राण
बरेली। सांठगांठ के चलते पुलिस पीड़ित प्रार्थीओ को किस करें परेशान कर रही है यह साफ स्पष्ट होता दिख रहा है जहां एक तरफ थाना बारादरी क्षेत्र के पीड़ित ने चौकी इंचार्ज थाना अध्यक्ष साहित्य के खिलाफ कोर्ट में तहरीर दी है वही थाना सीबीगंज के सामने पीड़ित की गुहार ना सुनने पर पीड़ित ने थाने के सामने ही खुद को आग लगा ली वहीं यह मामला थाना भमोरा के ग्राम चकरपुर का सामने आया है जहां 6 अगस्त को एक दबंग पहलवान पुत्र बिंद्रावन ने दोनों पैरों से विकलांग रामप्रसाद जोकि दवा लेकर घर वापस आ रहा था उससे दारू पिलाने के लिए कहा मना करने पर उसी की बैसाखी छीन कर बुरी तरह पीट दिया। और मरा हुआ समझ कर छोड़ गया गांव के लोगों ने पीड़ित के घर सूचना दी जिस पर परिजनों ने वहां पहुंचकर उसे आनन-फानन में डेलापीर स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया जब पीड़ित का परिवार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। मृतक के भाई छोटे पेशकार की वकील पूजा मिश्रा ने बताया कि पुलिस की न सुनने पर पीड़ित परिवार एसएसपी के समक्ष पेश हुआ वहां से रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया। परंतु 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रार्थी को टहलाती रही और रिपोर्ट दर्ज नहीं की जबकि घायल को 2 अस्पताल में भर्ती करने के बाद जिला अस्पताल में रेफर करना पड़ा था जहां न्याय की उम्मीद लगाते हुए घायल रामप्रसाद ने 20 दिन के बाद अपने प्राण त्याग दिए। पुलिस की ऐसी कार्यशैली से तो दबंगों के हौसले हकीकत में बुलंद होते जाएंगे।