नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

हुई थी रिटायर्ड बैंक कर्मी के बेटे की सिर कुचलकर हत्या

हुई थी रिटायर्ड बैंक कर्मी के बेटे की सिर कुचलकर हत्या 



अभी तक नहीं मिला कोई पुख्ता सुराग 




बरेली।      कैंट के मोहनपुर ठिरिया रिटायर्ड बैंक कर्मी के बेटे की सिर कुचलकर हत्या के मामले में अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल सका है। शक के आधार पर उठाए गए दोनों लोगों से कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। उधर, परिजनों का भी किसी पर कोई आरोप नहीं है। उनका तो यह कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी ही नहीं थी। मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बुधवार सुबह कैंट के मोहनपुर ठिरिया में रिटायर्ड बैंक कर्मी सतीश के बेटे रजत का शव घर से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला था। उसका सिर कुचलकर हत्या की गई थी। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वाइड की टीम ने जब कुत्तों को छोड़ा तो वह एक व्यक्ति के घर पर जाकर रुक गए। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो उन्हें घर से एक पैंट पर खून के कुछ धब्बे दिखाई दिए। जिसके आधार पर उन्हें उठा लिया गया। हालांकि बाद में पता चला कि बीते दिनों युवक के पैर में चोट लगी थी। वह उसकी के धब्बे है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की गई। मगर अभी तक उनकी जांच में ऐसा कुछ नहीं निकला। जिससे उन पर शक किया जा सके। फिलहाल अज्ञात हत्यारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

whatsapp whatsapp