नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

तस्करों ने गाय चोरी के बाद वध कर बेच दिया माँस

गाय स्वामी ने किया पुलिस के हवाले



बरेली।     आजमनगर से एक मकान से दो गाय चोरी करने के बाद तस्कर ने अपने सााथियों की मदद से उनका वध करने के बाद मास को बेच दिया। उसके बाद गाय मालिक ने गाय की खोजबीन की तो पता लगा कि उनकी गाय को बध हो चुका है। जिसके बाद शक होने पर लोगों ने एक तस्कर को पकड़कर जमकर पिटाई लगाई। पकड़े गए तस्कर ने गाय चोरी करने के बाद उनका वध करने की बात कबूल ली। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

कोतवाली क्षेत्र के आजमनगर निवासी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि सोमवार की रात उनके मकान से दो गाय चोरी हो गई थी। उसके बाद काफी तलाशने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होने देखा कि कोतवाली के पास पूराने कोल्ड स्टोर में खून पड़ा था। जांच पड़ताल के बाद दौरान पता लगा कि हरी मस्जिद के पास रहने वाले जीशान ने उनके मकान से गाय चोरी करने के बाद अपने साथी राहीस और चुन्ना की मदद से बध करने के बाद मास को बेच दिया था। क्षेत्र के लोगों ने जीशान को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई लगाई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी ने गाय चोरी करने के बाद उनके बध करने की बात कबूल की है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस को मांस भी बरामद हुआ है। वही पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों की भी तलाश शुरू कर दी है।

whatsapp whatsapp