इनरव्हील क्लब बरेली मरकरी द्वारा मनाया गया चार्टर डे
इनरव्हील क्लब बरेली मरकरी द्वारा मनाया गया चार्टर डे
बरेली। इनरव्हील क्लब मरकरी ने अपने चार्टर डे सेलिब्रेशन में विभिन्न स्थानों में जाकर लोगों को मास्क, सैनिटाइजर आदि वितरित किए। तरह-तरह के पौधे जैसे नीम, बरगद, तुलसी लगाकर ऑक्सीजन बढ़ाने का संदेश देते हुए सभी से अपील की कि सभी लोग जहां भी हो सके पौधे अवश्य लगाएं। पीपल, और बरगद के पौधे वातावरण में से कार्बन डाइऑक्साइड लेकर उसे ऑक्सीजन में परिवर्तित करते हैं। वातावरण को शुद्ध एवं तरोताजा रखते हैं। यह अपील भी की गई की ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधे अपने घरों में व आसपास लगाएं सभी ने चार्टर डे सेलिब्रेशन पर केक काटकर खुशियां मनाई एवं सभी देशवासियों एवं उनके परिवारों के स्वस्थ रहने की कामना की। यह सेलिब्रेशन क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट अनीता गोयल जी के घर पर सेलिब्रेट किया गया जिसमें कुछ कैटेगरी के प्रमुख नाम भी फाइनल किए गए। चार्टर डे के उपलक्ष में प्रेसिडेंट सुधा सक्सेना सेक्रेटरी रचना सक्सेना, नीरू सक्सेना, प्रतीक्षा, रुचि, पूजा, प्रज्ञा, नंदा अग्रवाल जी ने बढ़ चढ़कर इसमें भाग लिया क्लब के सभी सदस्यों ने चार्टर डे का पूरा आनंद उठाया।