कफ़न और लकड़ी भी खरीद कर रख लो, मरने के बाद मिले न मिले: वैभव भारद्वाज
कालाबजारी करने वालों कफ़न और लकड़ी भी खरीद कर रख लो, मरने के बाद मिले न मिले: वैभव भारद्वाज
बरेली। कोरोना महामारी के चलते भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष वैभव भारद्वाज लगातार कोरोना संक्रिमित मरीजो की हर संभव मदद कर रहे है मण्डल उपाध्यक्ष वैभव भारद्वाज ने बताया कि हमारे पास एक व्यक्ति का फोन आया उस व्यक्ति ने कहा कि मेरे चाचा कोरोना से संक्रिमित है और उनको ऑक्सीजन की आवश्कता है मै घर मे अकेला हू तो उन्होंने तत्काल एक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर उस व्यक्ति के घर तक पहुचाने का काम किया जब वह उस व्यक्ति के घर सिलेंडर लेकर पहुचा तो उसकी आँखों में आंसू आ गए वह व्यक्ति कहने लगा कि भैया इस महामारी आपने एक फोन पर हमारी मदद की मै ईश्वर से हमेशा आपको स्वस्थ दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं वैभव ने कहा की इस संकट काल मे जितनी मदद हो सके उतनी करनी चाहिए लेकिन कुछ लोग गिद्ध समान इंसान गरीब परिवारो को लूटने काम कर रहे है मदद तो बहुत दूर की बात है जो डॉक्टर इंजेक्शन ऑक्सीजन स्टाक करके कालाबाजारी कर रहे है उन सभी से निवेदन है कि कफन और लकड़ी भी खरीद कर छत पर रख लो मरने के बाद मिले या ना मिले क्या पता वैभव भारद्वाज ने कहा कि इस महामारी में शहर में एक जनप्रतिनिधि राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल विधायक बिथरी चैनपुर है जो इस संकट के काल मे कोरोना संक्रिमित मरीजो की मदद बरेली ही नही प्रदेश के विभिन्न जिलो में कर रहे है जो जनप्रतिनिधि ऐसी में सो रहे है मै उन सभी से कहना चाहूंगा की विधायक पप्पू भरतौल से काम करने की सीख लेनी चाहिए उन्होंने कहा कि मेरे पिता संजीव कुमार शर्मा उर्फ दद्दा पिछले वर्ष लगातार परिवार के साथ गरीब परिवारो को भोजन लगातार 3 माह तक वितरण किया और इस वर्ष भी समाज सेवा में लगे हुए है मेरा आप सभी जनमानस से अपील है कि बेबजह घर से बाहर बिल्कुल भी ना निकले हारेगा कोरोना जीतेगा भारत।