धूमधाम से मनाया गया गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य समारोह
धूमधाम से मनाया गया गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य समारोह

बरेली। स्थानीय रामायण मन्दिर में श्री राम चरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयन्ती पर तीन दिवसीय समारोह का 15 अगस्त को शांति यज्ञ और विशाल भण्डारे के साथ विश्राम हुआ । समारोह गोस्वामी देवेन्द्र के पावन सनिध्य में चला । समारोह में तीनो दिन अविरल भक्ति रस प्रवाह और संकीर्तन का आयोजन किया गया । जगदीश भाटिया ,कुकी अरोरा और श्रीमती बरखा अरोड़ा द्वारा तीनो दिन दिव्य भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी । जगदीश भाटिया द्वारा समापन पर प्रस्तुत भाव मैनू राम जी दे चरणा दा दिन रात सहारा हैं ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया । आचार्य गोस्वामी देवेन्द द्वारा श्री राम कृपा पर सुन्दर प्रसंगों का बखान किया और बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम ही जीवन को सार्थकता से जीने का शशक्त माध्यम हैं । श्री रामायण प्रबन्ध कमेटी ने समारोह में भागीदार संकीर्तन मण्डलों का आभार व्यक्त किया । समारोह में अनिल अरोरा, मनोज अरोरा, नवीन अरोड़ा का सराहनीय योगदान रहा । समापन पर विशाल गुरु प्रसादी वितरित किया गया ।