श्रद्धा पूर्वक मनाया गया बैसाखी का पर्व
बरेली। सिक्खों का सबसे बड़ा पर्व वैसाखी बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया गया हर वर्ष यह कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है परंतु कोरोना प्रोटोकोल को देखते हुए गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब संजय नगर में होने वाला मुख्य कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था इसी कार्यक्रम को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में मनाया गया बताते चलें कि बाहर से आने वाले रागी जत्थे एवं कथा वाचक भी कैंसिल कर दिए गए थे। प्रातः 4:00 फूलों की बरखा के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी साहब को निजी स्थान से प्रकाश स्थान तक लाया गया उपरांत नन्हे नन्हे 24 बच्चों की टीम ने मनप्रीत कौर के निर्देश में भट्ट साहिबान की बाणी गाई। फिर बच्चों एवं महिलाओं द्वारा दीवान की आरंभ ता की गई उपरांत हजूरी रागी जत्था भाई दिलीप सिंह द्वारा कीर्तन एवं गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथि रविंद्र पाल सिंह द्वारा बैसाखी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर अटूट बांटा गया इस कार्यक्रम में शहर विधायक डॉ अरुण कुमार ने भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं मनप्रीत कौर द्वारा भट्ट साहिबान की वाणी गाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शहर विधायक डॉ अरुण कुमार डॉक्टर महेंद्र सिंह बसु परमजीत सिंह ओबरॉय जगतार सिंह मुसाफिर का भी सम्मान किया एवं समस्त तरह तरह की सेवा करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार महेंद्र सिंह गुरचरण सिंह लवली रणजीत सिंह बग्गा सूरज भाटिया कृष्ण मोहन खन्ना ए पी सिंह गुरदर्शन सिंह दलजीत सिंह बबली बग्गा रघुवीर सिंह एवं मनप्रीत कौर उपस्थित रहे