तमाम बीमारियों व गर्मी से बचाने का नया प्रयास
तमाम बीमारियों व गर्मी से बचाने का नया प्रयास
शहर के कई स्थानों पर मिलेगी यह सुविधा
बरेली। बढ़ती हुई गर्मी को देखते अरुणा फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। जिससे भीषण गर्मी में राहगीरों को शुद्ध शीतल जल मटकों द्वारा उपलब्ध कराया जा सके और मटके को प्राथमिकता इस लिए दी गई है कोरोना काल के अन्दर डॉक्टर्स द्वारा ठंडे पानी के लिये मनाई है और मटके के जल में अपने देश की खुशबू के साथ साथ अपनी पुरानी संसकृती को भी संजोने का प्रयास किया है। माना जाता है कि मटके का पानी दमा, लकवा, गैस व कफ़ की बीमारी में लाभदायक है वहीं यह पानी हार्ट अटैक जैसी बीमारी से भी बचाता है।फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को 40 मटकों को 20 जगह लगाया गया है और जरूरत पड़ी तो अन्य जगहों पर भी लगाया जायेगा। यह सुविधा अभी शील चौराहा , डी . डी . पुरम , सलैक्शन प्वाइंट चौराहा , धर्मकांटा चौराहा , गंगापुर चौराहा , गंगाशील पार्क , गली आर्य समाज , बरेली कॉलेज गेट , गंगाचरण अस्पताल एवं अन्य राहगीरों के स्थान पर उपलब्ध की गई है इसके साथ - साथ इन प्याउ की देख भाल के लिए सुविधा शुल्क पर लोग रखे जा रहे है जिससे रोजगार का भी र्सजन होगा और प्याउ की शीतलता भी बरकरार रहेगी लोगों को शुद्ध पानी मिलता रहेगा । इसका शुभारम्भ अरूणा फाउण्डेशन के अध्यक्ष अतुल कपूर की माता अरूणा कपूर के द्वारा किया गया है। नगर निगम पूर्व उपसभापति व मौजूदा पार्षद व अरुणा फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल कपूर ने जानकारी देते हुए बताया जल ही जीवन है यदि हम जल नहीं पिएंगे तो जीवित नहीं रह सकते जहां डॉक्टर्स की तरफ से ठंडा पानी पीने के लिए मना किया गया है वही सभी की सहूलियत को देख करके यह प्याउ शहर के विभिन्न स्थानों पर रखे गए हैं इसके साथ ही इनकी देखरेख और साफ-सफाई का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश उपाध्याय , मीनू उपाध्याय , तरूण सहानी , हरीश विग , वन्दिता शर्मा , रोहित खण्डेलवाल , शैफाली खण्डेलवाल , अमित सरपाल , संजू गुप्ता , सोनिया कपूर , अमित कपूर , शिवम् कपूर , शोभ टंडन आदि लोग उपस्थित रहे ।