Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

हैनीमैन जयंती का किया गया जोरदार आयोजन

बरेली।       विश्व होम्योपैथिक दिवस पर हैनीमैन जयंती का आयोजन सरपाल होम्योपैथिक क्लिनिक एकता नगर में किया गया । इस उपलक्ष में होम्योपैथिक में इम्यूनिटी को बढ़ाने वाली दवा का निशुल्क वितरण किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत संतोष गंगवार ने दीप प्रज्वलित करके की और डॉक्टर  हैनीमैन जी को पुष्प अर्पित  किए । कार्यक्रम की  अध्यक्षता गुलशन आनंद वरिष्ठ भाजपा नेता ने की । इस अवसर पर डॉ राकेश शर्मा डॉक्टर और आई .वी.आर.आई की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर सिम्मी तोमर ने विचार रखे  । कार्यक्रम का संचालन प्रियम सरपाल ने किया। डॉक्टर सोनम सरपाल ने डॉक्टर हैनीमैन साहब के जीवन और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इंडियन ऑयल से श्री हरि ओम और वंदना ने कार्यक्रम में भाग लिया अंत में डॉ पुनीत सरपाल और डॉक्टर रश्मि बाला ने सबका धन्यवाद किया।

whatsapp whatsapp