पत्रकार के हत्यारों को सजा दिलाने एवं सीबीआई जांच की मांग
पत्रकार के हत्यारों को सजा दिलाने एवं सीबीआई जांच की मांग
बरेली। प्रतापगढ़ में एबीपी न्यूज़ चैनल के संवाददाता सुलभ श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई है जिसको लेकर ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें सुलभ श्रीवास्तव की हत्या को लेकर सीबीआई जांच कराने की मांग के साथ ही हत्या करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर सजा दिलाने की मांग की है ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार पत्रकारों पर हमले एवं हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें साथ ही पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाए जिससे कि पीड़ित परिवार का जीवन व्यापम आराम से हो सके ज्ञापन देने वालों में अभिषेक कुमार जिला अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे, राहुल सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, संदीप चंद्रा, मिलन शर्मा, अरविंदर सिंह मिक्की, अरुण मौर्य, ताहिर बैग, विनय चौहान, समीर सिंह फैजानशमशी, राजवीर, सत्यम शर्मा, शिव ओम , नीरज रस्तोगी, मोहित माहेष्वरी, तक़ी रिजवी शशांक राठौड़, पवन कालरा आदि कई पत्रकार भाई मौजूद रहे ।।