ऑक्सीजन लंगर में पहुँचे मेयर ने की घोषणा
सिखों द्वारा चलाए जा रहे ऑक्सीजन लंगर मैं पहुंचे मेयर
उमेश गौतम ने भी मिशन में दो बेड गरीबों के लिये की घोषणा

बरेली। कोरोना महामारी के चलते जहाँ लोग आक्सीजन की कालाबजारी कर रहे हैं वहीं जिला अधिकारी ने भी अपना सख्त रवैया अपनाते हुय इसकी शिकायत के लिये टोल नम्बर जारी कर दिये हैं वहीं सिक्खों के नोवे गुरु श्री गुरुतेगबहादुर साहिब के 400 साल वें प्रकाश पर्व को समर्पित मॉडल टाउन के गुरु गोबिंद सिंह इंटर कालेज में फ्री आक्सीजन लंगर चला रखा है जिसमें सोमवार को शहर के मेयर उमेश गौतम भी पहुँचे और सिख संगत के ऐसे उत्साह भरे कार्य की तारीफ करते हुए अपनी तरफ से भी घोषणा की के मिशन अस्पताल मैं हर वक्त दो गरीब लोगों के लिए बेड उपलब्ध रहेंगे जिसमें मरीज को सिर्फ दवाइयों का खर्चा उठाना पड़ेगा बाकी अस्पताल कोई भी अपना पैसा नहीं लेगा जिसमें मेयर उमेश गौतम ने बताया की मेरे द्वारा दिया गया स्लोगन खाली नहीं जायगा मैं हर वक्त जनता की सेवा में हूँ लोग घबराए नहीं। उन्होंने बताया शाम को एक पेशेंट भर्ती भी हो गया है।