महिलाओं द्वारा शुरू किया गया वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान
महिलाओं द्वारा शुरू किया गया वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान
बरेली : उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना वैक्सीनेशन करवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने वैक्सीनेशन नहीं करवाया है , भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है प्रधानमंत्री जनता को संबोधित किया उस संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने वैक्सीनेशन के लिए जनता के मन में जो भी संस्था उसको दूर किया लेकिन अब कहीं पर ऐसे भी लोग हैं जिनके पास ऑनलाइन संसाधन नहीं है या उनको वैक्सीनेशन के बारे में भ्रमित किया जा रहा है। रानी लक्ष्मीबाई वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा कैंट क्षेत्र में अलखनाथ मंदिर पर कोरोना वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया महिलाओं द्वारा बताया गया यह वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है , सभी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीनेशन अवश्य कराएं 18 से 44 वर्ष के आयु वाले ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद वैक्सीनेशन करवा सकते हैं यदि कोई व्यक्ति 45 वर्ष से अधिक आयु का है उसने अभी तक वैक्सीनेशन नहीं करवाया है तो किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीनेशन करवा सकता है। इस दौरान गुरप्रीत कौर , सपना , प्रियंका , डॉली , पूजा , शिप्रा , नेहा और आरती उपस्थित रहे।