Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

रिपोर्ट लिखने को बिथरी पुलिस माँग रही पैसा

रिपोर्ट लिखने को बिथरी पुलिस माँग रही पैसा



कहा विपक्षियों ने दिया दो हजार तुम कितना दोगे,आरोप



मामला है थाना बिथरी चैनपुर का दरोगा के नाम सहित की कप्तान से शिकायत




बरेली।    थाना बिथरी चैनपुर के ग्राम खजुरिया ब्रह्मनान के रहने वाले सुम्मेर पुत्र कोमिल राम ने बताया की बीती 28 नवम्बर की रात जब वो आने घर पर था तो सोवरन पुत्र नन्हे लाल, अशोक पुत्र नन्हे लाल और नन्हे लाल पुत्र कोमिल राम लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और सुम्मेर पर दबाव बनाया कि वह अपने हिस्से की ज़मीन इन सभी को बेच दे। जब सुम्मेर द्वारा इस बात से इनकार किया तो सभी लोगों ने मिलकर सुम्मेर और उनके बेटे भरत को बुरी तरह मारा-पीटा जिसमें दोनों को ही काफी चोटें आईं हैं। इसके बाद शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए और सभी मुल्जिमान जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सुम्मेर ने थाने में भी शिकायत की लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गयी, सुम्मेर द्वारा बताया गया है कि पुलिस रिपोर्ट लिखने के एवज में उनसे पैसों की मांग कर रही है। इस बाबत आज सुम्मेर ने अपनी पत्नी और बेटे समेत एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर, कार्रवाई की गुहार लगाई है।

whatsapp whatsapp