नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक के आगमन पर जोरदार स्वागत

कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक के आगमन पर जोरदार स्वागत 




बरेली।     अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक के बरेली आगमन पर महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक सुबह एयरपोर्ट पहुंचे जहां महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला एवम महानगर कॉन्ग्रेस कमेटी ने फूल माला आदि से उनका स्वागत किया। जहां से महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला उनको अपने साथ लेकर शाहजहांपुर में आयोजित शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खान तथा ठाकुर रोशन सिंह की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया।शाहजहांपुर में मुकुल वासनिक जी को श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेना था जहाँ पहुँचकर उन्होंने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एव उन्होंने शहीदों की नगरी शाहजहांपुर को नमन किया।तत्पश्चात उन्होंने लखनऊ को प्रस्थान किया।महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने मुकुल वासनिक को लखनऊ तक रवाना किया। कार्यक्रम में हाजी इस्लाम बब्बू,योगेश जौहरी, विजय मौर्य,पारस शुक्ला,हर्षित दुबे,के के दीक्षित,नदीम सिद्दीकी, दिनेश कुमार, रवि शुक्ला आदि उपस्थित रहे

whatsapp whatsapp