इश्तेमाल की गई पीपीई किट व मेडिकल वेस्ट खुलेआम फेंके
आखिर कियूं निजी हॉस्पिटल नहीं आ रहे बाज
बरेली। यूं तो कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हर दिन तेजी से बढ़ रहा है,लेकिन उसके बाद भी कुछ निजी हॉस्पिटल्स हैं कि जैसे उन्हें किसी आमजन से जैसे कोई सरोकार ही नहीं है।आलम ये है कि दिल्ली बाईपास पर तो निजी अस्पताल के पास इश्तेमाल की गईं पीपीई किट औऱ अन्य मेडिकल बायो वेस्ट को खुलेआम सड़क किनारे फेंक दे रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि ये है बड़ी लापरवाही
इस बारे में जब जिम्मेदार स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने माना की ये बड़ी लापरवाही है ।हम आपको बता दें कि बरेली नगर के निजी हॉस्पिटल्स पर कई बार यहां आरोप लगे हैं कि वो मेडिकल वेस्ट का ठीक ढंग से निस्तारण नहीं कराकर नगर निगम के कूड़े के ढेरों पर गुपचुप ढंग से डलवा दिया करते हैं।
नगर निगम ने लापरवाही करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी की शुरू
इस बारे में अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह से भी बात की , उन्होंने बताया कि लगातार नगर निगम कर्मियों के द्वारा शिकायतें मिल रही हैं कि नगर निगम के कूड़े के एक्टर करने के लिए बनाए गयर पॉइंट्स पर भारी मात्रा में बायो मेडिकल वेस्ट भी उन्हें मिलता है,जिससे कर्मियों को परेशानी तो होती ही है ,वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।
उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले हॉस्पिटल्स को चिन्हित किया जा रहा है उन्हें पहले नोटिस दिया जाएगा , उसके बाद फिर विभाग जुर्माना लगाते हुए कठोर एक्शन लेगा।
बोले एसीएमओ घोर लापरवाही है
इस बारे में ए सी एम ओ डॉक्टर रंजन का कहना है कि उन्हें जानकारी प्रप्त हुई है , शहर के से सुखदा हॉस्पिटल के पास से पीपीई किट आदि मेडिकल वेस्ट पड़ा था,साथ ही उन्होंने कहा कि वो आश्वस्त करते हैं कि ऐसे लापरवाह अस्पतालों के खिलाफ टीम बनाकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
तेज हवाओं में उड़ती घूम रहीं पीपीई किट
बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है बरेली शहर में अकसर मेडिकल वेस्ट को तेज हवाओं के साथ सड़कों पर उड़ते बिखरते पड़े देखा जा सकता है।
देखने वाली बात ये होगी कि कोरोना संक्रमितों के करीब जाने के लिए इश्तेमाल की जाने वाली ये सामग्री कब तक सड़कों पर उड़ती देखी जाएगी ।आखिर विभाग क्या कार्रवाई करता है ये देखने वाली बात होगी।
एक तरफ जहां बरेली में कोरोना संक्रमन का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है वहीं निजी हॉस्पिटल्स की लापरवाही भी लगातार उजागर हो रही हैं ,बरेली में तो एक निजी हॉस्पिटल के बाहर ही दिल्ली हाइवे पर खुलेआम न सिर्फ इश्तेमाल की गईं पीपीई किट फ़ेंक दी जा रही हैं बल्कि अन्य मेडिकल वेस्ट के ढेर भी अस्पताल के बाहर फेंके जा रहे हैं।