पत्नी तो पत्नी औलाद को भी नहीं बख्शता पिता
पत्नी तो पत्नी औलाद को भी नहीं बख्शता पिता
डेढ़ साल के बच्चे के मुँह में गुटखा, दारू व सिगरेट लगा देता है
कार न देने पर महिला का किया शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न
बरेली। पति द्वारा दहेज में कार लेने के लिए पति व सुसालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है। वहीं पति द्वारा नौनिहाल के मुंह में सिगरेट, शराब व पान मसाला देने का भी आरोप लगाया है। पति व देवर पर महिला के मां-बाप की हत्याकर बच्चा छीनने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। प्रेमनगर थानाक्षेत्र के गूदड़ बाग मोहल्ला की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 2 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार लेने की मांग कर रहे थे। महिला का आरोप है कि उसके पति, सास, देवर व ननद ने मांग पूरी ना होने की पर उसके साथ शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। बताया कि देवर ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। बताया कि 28 जुलाई की रात दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने दोबारा से मारपीट शुरू की। देर रात किसी तरह महिला ने मोबाइल लेकर अपने परिजनों को मेसेज किया और जान बचाने के लिए मदद मांगी। सूचना पर पुलिस लेकर पहुंचे परिजनों ने आरोपियों के चंगुल से उसे बाहर निकाला। जिसके बाद परिजन महिला को अपने साथ ले गए। आरोप है कि उसका पति डेढ़ साल के नौनिहाल के मुंह में जलती सिगरेट, पान मसाला व दारू भी रख देता है। बताया कि ससुरालियों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट करते थे। साथ ही भूखा प्यासा रखकर उसे प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को महिला अपने बच्चे को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और अधिकारियों से शिकायत की।