नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पूर्व प्रधान पर कब्रिस्तान में कब्जा करने का आरोप


पूर्व प्रधान पर कब्रिस्तान में कब्जा करने का आरोप


पीड़ित बोला आरोपी धर्म बदलने को बना रहा दवाब


बरेली।         एक कब्रिस्तान पर दूसरे समुदाय के पूर्व प्रधान पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है इतना ही नहीं यह भी आरोप है कि पूर्व प्रधान ने पीड़ित को गांव में रहने के लिए धर्म बदलने का दबाव बना रहा है मामला है थाना नवाबगंज के मुझेना सन्तोष का जहां के रहने वाले बाबू पुत्र मुंशी अहमद ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर प्रार्थना पत्र दिया है कि गांव में बाबू पुत्र मुंशी अहमद रफीक मोहम्मद आरिफ यह परिवार अकेले ही रहता है जिन के निकट बने कब्रिस्तान जो कि सदियों पुराना है कब्रिस्तान पर पूर्व प्रधान मोहन स्वरूप उर्फ टप्पू कब्जे के नियत से लैट्रिन बनवा रहा था जिसकी नीव खुदबाई गई थी एवं बांके पेड़ों का भी सौदा करके उसे कटवाने के लिए मजदूर लगाए थे परंतु सूचना पर पुलिस को बुलवा काम रुकवा दिया गया। आरोप है कि जब 12 मई को पेड़ काटने से रोका गया तो पूर्व प्रधान द्वारा कहा गया कि पूरे गांव में तुम अकेले ही हो हमारा विरोध नहीं कर पाओगे क्योंकि मुझ पर बीजेपी के राजनैतिक लोगों का हाथ है एवं प्रधान द्वारा यह भी कहा गया कि अगर इस गांव में रहना है तो हिंदू रिती रिवाज अपनाना होगा वरना जान से मार दिए जाओगे।

whatsapp whatsapp