Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रेमिका ने 15 लाख का ऑफर ठुकराया

प्रेमिका ने 15 लाख का ऑफर ठुकराया



 प्रेमी से शादी करने की जिद लेकर 10 दिन से धरने पर बैठी



कन्नौज।      जिले के सौरिख में पुलिस की लापरवाही से नौ दिन से प्रेमी के दरवाजे पर शादी के लिए डटी युवती को प्रेमी के परिजनों ने 15 लाख रुपये का ऑफर देकर प्रेमी को भूल जाने की बात कही। युवती ने ऑफर ठुकराते हुए कहा कि वह अपने जीते जी शादी प्रेमी से ही करेगी। इसके लिए वह हर उत्पीड़न सहने को तैयार है।

इटावा जनपद की भरथना कोतवाली के एक गांव की युवती थाना क्षेत्र के नगला विशुना गांव के प्रेमी अनुज के शादी से इनकार के बाद से उसके घर के बाहर 13 मई से धरना दे रही है। इस बीच एक दिन पुलिस ने उसे इटावा ले जाकर छोड़ दिया था। अगले दिन वह फिर अनुज के घर आ गई। तब से दरवाजे पर धरना दे रही है। युवती ने बताया कि अनुज के परिजन हर हथकंडा अपना रहे हैं। 15 लाख रुपये का ऑफर देकर पीछा छोड़ने की बात कही है। वह शादी अनुज से ही करेगी। युवती यहां थाना क्षेत्र के नगला विशुना निवासी अनुज से शादी करने पर अड़ी हुई है। युवती के मुताबिक अनुज ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया था। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। युवती 12 मई को अनुज के गांव आ गई थी। प्रेमिका को देख अनुज व परिजनों के होश उड़ गए। वो ताला लगाकर भाग गए थे।

whatsapp whatsapp