मोहर्रम पर जुलूस और सामूहिक कार्यक्रम पर रही पाबंदी
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी दस मोहर्रम आशूरा के मौके पर शुक्रवार को किसी भी तरह का जुलूस या कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं किया गया
कोरोना महामारी के चलते मोहर्रम को लेकर शासन और प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी किए हैं इसी क्रम में शुक्रवार को हजरत इमाम हुसैन की शहादत के गम में निकाले जाने वाला 10 मोहर्रम आशूरा का जुलूस भी नहीं निकाला गया पिछले वर्ष भी आयोजन नहीं हुआ था कस्बे में मोहर्रम की नौ तारीख पर सभी इमामवाड़ो सहित गलियों को सजाया जाता है जहां पूरी रात भीड़ भाड़ रहती है लेकिन पिछली साल की तरह इस साल भी कहीं कोई कार्यक्रम नहीं हो सका सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी सुरेंद सिंह पचौरी चौकी प्रभारी दुष्यंत गोस्वामी दल वल के साथ मुस्तैद रहे।