नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रेमी की मौत के बाद अब प्रेमिका ने त्याग दिए प्राण

प्रेमी की मौत के बाद अब प्रेमिका ने त्याग दिए प्राण


दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज हुई एफआईआर


युवती की माँ ने लगाय गम्भीर आरोप



बरेली।          थाना मीरगंज के ग्राम सिंधौली में रहने वाले एक और प्रेमी जोड़े का अंत हो गया बताते चलें 2 दिन पहले मृतक अमित के पिता ने थाने में तहरीर दी थी कि उनका पुत्र अमित अपनी प्रेमिका से मिलने गया था जिससे नाराज होकर प्रेमिका के पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे जहर दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था वही जिला अस्पताल में भर्ती  संजीव पाठक की पुत्री 17 वर्षीय रिया की भी हालत खराब थी जिसकी इलाज के दौरान ब्रहस्पति वार को मौत हो गई। रिया की माँ गीता ने बताया कि मृतक युवक अमित ने अपने घर पर चहर खाया था जबकि अमित की मौत के बाद बदले की भावना रखते हुए अमित के पिता सहित 7 लोगों ने आकर उसकी दूसरी पुत्री और बच्चों के साथ मारपीट की एवं जबरन रिया के साथ अश्लीलता करते हुए जहर दे दिया। गीता पाठक ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक पक्ष द्वारा लगाया गया आरोप बिल्कुल गलत है दरअसल मृतक अमित लगातार उनकी पुत्री पर भागने के लिए दबाव बना रहा था जिसकी वजह से युक्ति के मना करने पर अमित ने अपने घर पर ही जहर खाया था। फिलहाल एसपी देहात के मुताबिक दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दोनों की मौत के कारण गहन जांच के बाद ही पता चलेगा।

whatsapp whatsapp