Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

भींख मांगकर जिला समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने किया प्रदर्शन

भींख मांगकर जिला समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने किया प्रदर्शन


बरेली  सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला इकाई समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बिलाल खान के नेतृत्व में निम्न पांच सूत्रीय मांगों को लेकर  जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा । और बताया   

 महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के चलते प्रदेश की गरीब जनता भीख मांगने के कगार पर है खासतौर पर समाज का आईना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकार बेहद खराब स्थिति से गुजर रहे है 

हर व्यक्ति के जीवन में उसे जीवित रहने के गैस का बढ़ा योगदान होता है यही रसोई गैस वर्ष 2014 में 410 प्रति गैस सिलेण्डर थी वर्तमान में यह 930 रुपये है जो गरीब जनता की जेब पर भारी पड़ रही है । पेट्रोल वर्ष 2014 में 66 रुपये प्रति लीटर था वर्तमान में 108 प्रति लीटर है एवं डीजल 2014 में 50 रूपये प्रति लीटर था वर्तमान में 108 रुपये प्रति लीटर है

 वर्ष 2014 में बेरोजगारी दर 3.4 फीसदी थी वर्तमान में 14.73 फीसदी है  देश में सबसे अधिक इस हालात से प्रभावित रोजमर्रा की जिन्दगी जीने वाले श्रमिक मजदूर है और कलाकार है । जिन्हें बेरोजगारी के चलते दैनिक मजदूरी एवं स्टेज प्रोगाम नहीं मिलते है पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के अन्तर्गत कोई भी श्रमिक 7-8 किलोमीटर की दूरी पर जाकर मजदूरी की स्थिति में नहीं है इसी प्रकार रंगकर्मी कल्चरल प्रोगाम करने के लिये एक स्थान से दूसरे स्थान नहीं जा पा रहे है ।वर्तमान में पारिवारिक आजीविका को चलाने के लिये हम सरकार से पूछना चाहते है कि महगाई और बेरोजगारी से बेहाल जनता क्या भीख मांगें के कगार पर आ रही है 

संजय शास्त्री , एन के चंद्रा , नूरान खान , जमील अहमद , विशु राणा आदि मौजूद रहे

whatsapp whatsapp