गरीब बच्चों को बाँटे गए निशुल्क स्कूलों के कोर्स
बरेली। सायरा कुरैशी मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट ने कैंप लगाकर मलिन बस्ती बाकरगंज में फर्स्ट क्लास से लेकर फिफ्थ क्लास तक के गरीब बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल के कोर्स फ्री बांटे गए ट्रस्ट की सचिव गुले राना ने बताया कि पिछले वर्ष से कोविड के चलते स्कूल बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन कराई गई गरीब बच्चों के पास स्मार्टफोन नहीं होने के कारण पढ़ाई में दिक्कत आ रही थी इसके मद्देनजर आज ट्रस्ट की ओर से निशुल्क कॉपी किताबें बाटी गई जिससे बच्चों की पढ़ाई अच्छी तरीके से हो सके और बच्चों को सैनिटाइजर और माक्स का उपयोग करने के बारे में बताया गया और बच्चों से कहा गया के अपने क्षेत्र में सब लोगों को आप भी जागरूक करें ट्रस्ट के अध्यक्ष नाजिम बेग ने कहा साफ सफाई का ध्यान रखें सब लोग मास्क लगाकर रहे समाज सेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शमसी ने शिक्षा के क्षेत्र में ट्रस्ट के प्रयासों को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में समाजसेवी शेखर अग्रवाल डॉक्टर उमैमा फरीद कुरैशी सुबुही खान रजत अग्रवाल दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।