नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी बेवजह किसानों का शोषण ना करें÷ डॉ रवि नागर

बरेली।    गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा गेहूं खरीद में किसानों के साथ तमाम अनियमितताएं पूरे जिले के अंदर हो रही हैं जिसको लेकर किसान एकता संघ के प्रदेश प्रभारी किसान नेता डॉ रवि रवि नागर जिला अधिकारी बरेली की अनुपस्थिति में अपर जिला अधिकारी अरुण मणि तिवारी से मुलाकात कर गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों की शिकायत की। किसान नेता डॉ रवि नागर ने बताया की गेहूं खरीद में सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों का केंद्र प्रभारियों द्वारा जमकर शोषण किया जा रहा है। पहले ही जिले के अंदर कम क्रय केंद्र बनाए गए हैं ऊपर से कई सारे क्रय केंद्र बंद पड़े हैं। जिन पर खरीद की जा रही है उन पर बिचौलियों से सांठगांठ के चलते किसानों को परेशान किया जा रहा है और तरह-तरह के बहाने बताकर केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों का गेंहू खरीदा नहीं जा रहा है। जिससे किसान दुखी और परेशान होकर अपनी आवश्यकता से मजबूर होकर कम कीमत पर गेहूं बेचने के लिए मजबूर हो रहा है। किसान नेता डॉ रवि नागर ने बताया कि कई केंद्र प्रभारियों द्वारा गेहूं खरीदने के नाम पर किसानों से पैसों की मांग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरीके की अनियमितताएं किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। कोरोना का संकट चल रहा है। ऐसे में हम नहीं चाहते कि अपने हक के लिए कोई बढ़ई शक्ति प्रदर्शन करना पड़े। इसलिए हमने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की है कि गेहूं खरीद में आ रही अनियमितताओं को तत्काल दूर किया जाए और किसानों का हो रहा शोषण बंद किया जाए।

साथ में प्रदेश संगठन सचिव चौधरी जगपाल सिंह यादव युवा के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp