शहर में बनने जा रहा नया रोडवेज बस स्टैंड
शहर में बनने जा रहा नया रोडवेज बस स्टैंड
विधायक अरुण कुमार ने किया निरिक्षण
एक माह में शुरू हो जायेगा काम
बरेली। उ.प्र राज्य परिवहन निगम से नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने बरेली वासियों के लिए नई सौगात देने के लिए कर्मचारी नगर रोड के निकट रोड बेज बस अड्डा पास कराया है जिसमे रविवार प्रातः 11 बजे नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने स्थान पर पहुंचकर वहां पर उपस्थित रोडबेज के अधिकारियों के साथ बार्ता करते हुए नक्शे का अवलोकन कर स्थान का निरीक्षण करते हुए रोडबेज अधिकारियों को निर्देश दिए की यहां पर जो पेड़ लगे हुए है उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए तथा विधायक ने बताया कि यहां से बहुत सी यात्रायें लोगों के बिना किसी परेशानी के पूर्ण होती रहेंगी यहां से दिल्ली, लखनऊ, पीलीभीत,माँ पूर्णागिरि,जागेश्वर धाम,पाताल भुवनेश्वर,कैंची धाम,चार धाम यात्रा तथा अन्य यात्राएं नाथ नगरी बरेली वासियों के लिए पूर्ण होती रहेंगी एवं अन्य शहरों के लोगों के लिए इज्जत नगर स्टेशन पास होने की बजह से बिना किसी परेशानी के आवागमन रहेगा। विधायक ने बताया कि यह बात भी चल रही है कि आने वाले वक्त में पुराने रोडवेज की जगह मॉल यां अन्य कमर्शियल जगह में तब्दील करने पर योजना है। नए बस स्टैंड के लिए लगभग एक माह में जगह पूरी खाली कर दी जायेगी। इस अवसर परआरके त्रिपाठी क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली बरिष्ट भा.ज.पा नेता अनिल कुमार एडवोकेट,पार्षद दीपक सक्सेना,पार्षद उदित सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।