रमज़ान में हजयात्रियों के लिये आएं अच्छी खबर
हज यात्रा 2021-हजयात्रियों के लिये हज कमेटी ऑफ़ इंडिया ने सर्कुलर जारी किया हैं।
हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ मकसूद अहमद खां ने हज यात्रा 2021 के हज यात्रियों सूचित किया हैं कि सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री मेल फॉर्म के अनुसार, भारत से जाने जेद्दा के लिये जाने हज यात्रियों को सऊदी अरब जाने से पहले वैक्सीन की दो खुराक लेना आवश्यक हैं, यदि भारतीय हज यात्रियों को 2021 में शामिल होने की अनुमति दी जाती है तो मध्य-जून से निवर्तमान उड़ानें शुरू होंगी। जिन लोगों ने हज - 2021 के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अब वैक्सीन का पहला टीका इसी माह लगवा ले ताकि प्रस्थान के समय वेक्सीन का दूसरा टीका उन्हें एक माह बाद दिया जा सके, ताकि हज यात्रा के लिये खुद को तैयार रखा जा सके और टीकाकरण नहीं होने की कोई बाधा नहीं होनी चाहिए।
हालांकि यह स्पष्ट है कि अभी तक हज 2021 के बारे में कोई आधिकारिक संचार सऊदी सरकार से प्राप्त नहीं हुआ है।
हज - 2021 की सारी प्रक्रिया सऊदी अधिकारियों के अनुमोदन के अधीन होगी।
हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ मकसूद अहमद खान ने सर्कुलर जारी किया हैं और सभी राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश हज समितियाँ संयुक्त सचिव (हज), अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली,निदेशक (हज) अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली,कंप्यूटर सेक्शन, हज कमेटी ऑफ इंडिया एचसीओएल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया हैं।
बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने कहा कि सभी हज यात्रियों से अपील हैं कि वो तैयारियों बतौर अपना पहला टीकाकरण कराये आगे हज कमेटी ऑफ़ इंडिया और सऊदी अरब सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक आगे की तैयारियों के लिये इन्तेज़ार करें।
बरेली हज सेवा समिति के प्रभारी मोहसिन इरशाद ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी कर दिया हैं इसलिए जिन आज़मीन ए हज 2021 की हज यात्रा के लिये आवेदन किया है वो सभी लोग कोरोना वैक्सीन का टीका जल्द से जल्द लगवा ले ताकि वैक्सीन की दूसरी डोज़ अगले माह आसानी से लग सके।