नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

इज्जतनगर थाने में तैनात सिपाहियों का रुपये लेना का वीडियो हुआ वायरल

इज्जतनगर थाने में तैनात सिपाहियों का रुपये लेना का वीडियो हुआ वायरल



एसएसपी ने दोनों को किया सस्पेंड



बरेली।   थाना इज्जतनगर के कर्मचारी नगर की पुलिस चौकी में तैनात दो पुलिसकर्मियों के एक शख्स से रुपये लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही एसएसपी ने पूरे मामले पर संज्ञान लिया है। वीडियो में दो सिपाही साफ तौर से एक शख्स से पैसे लेते दिखाई दे रहे है और कुछ ही देर में वहां से चले भी जाते है। एसएसपी मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक थाना इज्जत नगर पर तैनात दो चीता मोबाइल पर सिपाहियों के द्वारा एक वीडियो में एक व्यक्ति से कुछ पैसे लेते हुए दिख रहे हैं । वीडियो में दिखने वाले दोनों आरक्षी मुकेश कुमार और राजीव कुमार हैं। जानकारी करने पर पता चला कि दोनों सिपाही किसी अजमल नाम के व्यक्ति से रुपये ले रहे है। अजमल परतापुर चौधरी का रहने वाला है। अजमल का 15 तारीख को ₹1000 का चालान बिना मास्क के किया गया था । हालांकि वीडियो में सिपाहियों का आचरण और उनके बयान विश्वसनीय प्रतीत नहीं होते हैं । इसलिए दोनों ही सिपाहियों को निलंबित किया गया है ।और पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी द्वितीय को दी गई है।

whatsapp whatsapp