Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्म दिवस

धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्म दिवस


बरेली।      पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में तथा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में महानगर कमेटी ने उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में रामगंगा स्थित कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को तथा बेसहारा लोगों को फल वितरित कर एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर उनके जन्म दिवस को मनाया। जैसा कि इस वक्त हमारा देश  कोरोनावायरस की महामारी से जूझ रहा है तो राहुल गांधी ने कहा कि उनके जन्मदिवस पर किसी भी प्रकार का उत्सव तथा जश्न नहीं मनाया जायेगा तथा उत्सव के स्थान पर जरूरतमंदों बेसहारा तथा गरीबों को उनकी मदद के माध्यम से उनका जन्म दिवस मनाया जाए। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने आपस में मिठाइयां बांट कर उनके जन्म दिवस को मनाया। इस मौक़े पर विजय मौर्या,के के दीक्षित,चारू मेहरोत्रा,डॉक्टर ज़कीर ख़ान, प्रभात गिरी गोस्वामी,टोनो बख़्शी, बिलाल कुरेशी, सौरभ जाट, योगेश ज़ौहरी, राजेश कुमार, नूर अब्बासी, हर्षित दुबेवह अन्य लोग उपस्थित रहे

whatsapp whatsapp