नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सर फ़टे व्यक्ति से बोली पुलिस 10 हजार दो तो लिखेंगे रिपोर्ट

सर फ़टे व्यक्ति से बोली पुलिस 10 हजार दो तो लिखेंगे रिपोर्ट


पैसा न देने पर कहा भाग जाओ, आरोप



बरेली।         मोहल्ले में हुई लड़ाई के चलते एक व्यक्ति का सर फट गया जब वह रिपोर्ट लगाने के लिए थाने गया तब पुलिसकर्मी बोले पहले 10 हजार रुपये दो तब मुकदमा दर्ज होगा नहीं तो भाग जाओ। यह आरोप लगाया है थाना नवाबगंज के मोहल्ला करान निवासी शंकर कश्यप पुत्र मेवाराम कश्यप ने पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर प्रार्थना पत्र दिया है कि 27 मई की रात 8:30 बजे जब मैं खाना खाकर अपने घर के बाहर टहल रहा था तभी पड़ोस में रहने वाले पिंटू अशोक पुत्र कर्ण हरिशंकर हरिशंकर पुत्र हीरालाल ने कार्य देते हुए टहलने से मना कर दिया जब गालियों का विरोध किया गया तो उक्त लोगों ने घर से धारदार हथियार एवं लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी जिसमें पीड़ित का सर फट गया जान बचाने के लिए पीड़ित अपने घर में घुसा तब भी उक्त लोगों ने घर के अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर मारपीट की जब अन्य लोगों ने बचाने की कोशिश की तब उन लोगों पर भी हमला बोल दिया शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए इसकी सूचना थाने पर दी गई जहां थाना नवाबगंज में तैनात पुलिसकर्मी जावेद एवं शक्तावत से ने 10 हजार रुपये लेकर रिपोर्ट लिखने की बात कही। दोनों पुलिसकर्मी बोले की पैसा नहीं है तो यहां से भाग जाओ पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुलिस कर्मियों ने पिंटू आदि से सांठगांठ कर 28 मई को पीड़ित के बड़े भाई को थाने बुलवाया था और अभी तक थाने बैठाल रखा है पुलिस कर्मचारी एवं मुलजिमान प्रार्थी पर समझौते का दबाव बना रहे हैं समझौता ना करने पर प्रार्थी एवं उसके भाई को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की बात कह रहे हैं पीड़ित ने कप्तान से गुहार लगाई है कि उसका मेडिकल कराया जाए एवं सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सजा दी जाए

whatsapp whatsapp