बिना मॉस्क सिपाही का कप्तान ने किया चालान, लाईन हाजिर
बिना मॉस्क सिपाही का कप्तान ने किया चालान, लाईन हाजिर
बरेली। जहां सरकार द्वारा बिना मास्क घूमने वालों पर प्रथम चरण में 1000 का चालान एवं दूसरी बार में 10000 के चालान की घोषणा की गई है वहीं थाना शीशगढ़ के अंतर्गत पीआरबी 188 पर तैनात सिपाही सुशील कुमार सिंह द्वारा सूचना पर इवेंट अटेंड करने एक गांव पहुंचे जहां वह बिना मॉस्क थे। उनके मास्क ना होने पर एक व्यक्ति द्वारा उनकी वीडियो बनाई जा रही थी जिसमें पूछा गया था कि वह मास्क क्यों नहीं पहने इसी पर सिपाही द्वारा मोबाइल पर झपट्टा मार दिया गया जोकि उक्त आचरण पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप नहीं था एवं वे बिना मास्क के ड्यूटी ड्यूटी कर रहे थे जिस पर लापरवाही मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सिपाही सुशील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है साथ ही माफ करना लगाने पर ₹1000 का जुर्माना भी डाला गया है