संजीवनी बूटी का काम करेगी वैक्सीन- मनीष अग्रवाल
संजीवनी बूटी का काम करेगी वैक्सीन- मनीष अग्रवाल
बरेली। वैक्सीन अभियान के तहत कैम्प लगाकर किया जागरूक । राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के सुपुत्र मनीष अग्रवाल के सौजन्य से सुभाष नगर रवि प्लाजा में वैक्सीन अभियान के तहत हेल्प डेस्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष अग्रवाल के द्वारा किया गया इस अवसर पर मनीष अग्रवाल ने बताया कि कैम्प विधिवत 17 जुलाई तक चलेगा अगर आवश्यकता हुई तो कैम्प को और आगे तक भी बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर मढीनाथ मंडल अध्यक्ष जेपीएस पाल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजीव सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता रवि अग्रवाल मढीनाथ मंडल कोषाध्यक्ष मयूरेश अग्रवाल वार्ड अध्यक्ष विनय प्रेम साहनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।