वोट भी बढ़ाएंगे बूथ भी जिताएंगे, झंडी दिखाकर अभियान शुरू
वोट भी बढ़ाएंगे बूथ भी जिताएंगे, झंडी दिखाकर अभियान शुरू
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहे अभियान "वोट भी बढ़ाएंगे बूथ भी जिताएंगे" के तहत मोहमद कलीमुद्दीन ने एक वैन के माध्यम से वोट बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने झंडा दिखाकर की मयंक शुक्ला ने बताया कि 2022 में सत्ता का चुनाव नही है देश के संविधान व मूलभूत अधिकारों को बचाने का चुनाव है । 2022 के चुनाव में एक एक वोट महत्वपूर्ण है , इसलिए सभी समाजवादी साथियों को एकजुट होकर एक एक वोट बनाने का काम करेंगे और 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व की समाजवादी पार्टी सरकार बनाने के लिए सभी संकल्पबद्ध है ।
इस मौके पर शकील उद्दीन अरविंद कुमार फहीम अरशद राकेश शोएब शैक्ख फजलुर रहमान रोहित यादव आदि लोग मैजूद रहे ।