श्रमिकों के उत्थान के लिए नौ बिंदुओं पर दिया गया ज्ञापन
श्रमिकों के उत्थान के लिए नौ बिंदुओं पर दिया गया ज्ञापन
बरेली। वर्तमान समय में करोना महामारी ने जिस प्रकार भीषण तबाही मचा रखी है उसका असर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर पड़ रहा है इस महामारी में जहां एक और लोग इलाज के लिए परेशान हैं वहीं दूसरी ओर बेरोजगार होने के कारण श्रमिक भी परेशान नजर आ रहे हैं जिसको लेकर श्रमिकों के उत्थान के लिए श्रमिक कल्याण समिति ने उप श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है जिसमें मुख्य रूप से 9 मांगे रखी गई हैं। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन के चलते श्रमिकों का रोजगार समाप्त हो गया है जिससे वह परिवार को पालने में असमर्थ हैं इसलिए आवश्यक वस्तुएं उनके लिए उपलब्ध कराई जाए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से श्रमिकों के लिए विशेष मेडिकल कैंप लगाकर उनके परिवारों की जांच एवं दवाई वितरण कराई जाए जो भी सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए योजनाएं निकाली गई हैं उनको समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जाए जब तक लॉक डाउन है तब तक उनको निश्चित धनराशि दिलवाई जाए जिन श्रमिकों के पास मोबाइल की सुविधा नहीं है उनको बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए अगर किसी परिवार मैं कोई पॉजिटिव केस होता है तो उनके परिवार की खानपान की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाए जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पाए उनको भी राशन दिलवाने के उपाय किए जाए अगर किसी की मृत्यु हो गई है तो उनको मुआवजा दिलवाया जाए ज्ञापन देने वालों में सचिन कश्यप जितेंद्र शर्मा अभिषेक डालचंद अनुज वर्मा आदि लोगों मौजूद रहे