Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

ताले पड़े मकान से नकदी समेत 10 लाख की चोरी

बरेली।          कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लगाए गए रात्रि कर्फ्यू में भी चोर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लगातार वारदात कर रहे हैं। शुक्रवार रात चोरों ने करगैना गांव से एक बंद मकान से डेढ़ लाख की नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। अगले दिन जब पड़ोसियों ने मकान का गेट खुला देखा तो परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोई जांच-पड़ताल नहीं की।सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना गांव निवाासी संतोष कुमार एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के बीच उनकी नौकरी चली गई। जिसके बाद से ही वह घर पर रह रहे थे। गांव में ही रहने वाले उनके भाई की बुखार से मौत हो गई थी। जिसके बाद वह अपनी मां के साथ भाई के घर पर रह रहे थे। उनके मकान में ताला पड़ा था। शुक्रवार रात उनके मकान में मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गए। संतोष के मुताबिक चोर उनके मकान से करीब पौने दो लाख की नकदी समेत करीब आठ लाख के सोने चांदी के जेवर समेत अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह पड़ोसियों ने जब मकान का गेट का ताला टूटा देखा तो परिवार के लोगों को चोरी की घटना की जानकारी दी। उसके बाद पीड़ित परिवार ने करगैना चौकी पर चोरी की तहरीर दी। आरोप है कि उसके बाद भी कोई पुलिसकर्मी जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उन्होंने सुभाषनगर थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

whatsapp whatsapp