योगिक दिनचर्या एवं यौगिक आहार पर व्याख्यान
योगिक दिनचर्या एवं यौगिक आहार पर व्याख्यान
बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के योग विभाग के तत्वाधान में योग वैलनेस सेंटर से डॉ गरिमा सिंह ने योगिक दिनचर्या एवं यौगिक आहार पर व्याख्यान दिया आपने अपने व्याख्यान में बताया कि सर्वप्रथम हमें अपनी दिनचर्या में उषा पान को प्रथम स्थान देना चाहिए और अपनी दिनचर्या में कम से कम 15 मिनट योगअभ्यास के लिए अवश्य देनी चाहिए जिससे कि हमारे शरीर ने जो रोगों की उत्पत्ति है चाहे वह हमारे आहार से हो या बिहार से दोनों ही रूपों में योगाभ्यास से दूर की जा सकती है साथ ही साथ हमें अपने आहार को भी नियंत्रित करना चाहिए कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर अनुपमा मेहरोत्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ योग प्रशिक्षिका डॉक्टर गरिमा और मोहिता जोहरी आदि शिक्षिकाओं ने इस व्याख्यान का लाभ उठाया।